रांची : रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, तीन अगस्त से शुरू होगा एग्जाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. रांची रेल डिविजन से मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव, परीक्षा 3 अगस्त से शुरू हो रही है.

RRB Exam Special Train: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सीइएन 09/2025 लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनायी है. इसके लिए रांची रेल डिविजन से रेल मुख्यालय गार्डेनरीच को प्रस्ताव भेजा गया है. 

तीन चरणों में होगी परीक्षा

परीक्षा 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त और 17 से 21 अगस्त तक विभिन्न चरणों में होगी. रांची, जमशेदपुर, धनबाद, और राउरकेला जैसे प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इन शहरों में सैकड़ों अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन और यात्रियों की भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी है. 

जरूरत पड़ने पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें 

रांची में प्रतिदिन लगभग 8250 अभ्यर्थी, बोकारो में 690, जमशेदपुर में 1635, धनबाद में 2805, डालटनगंज में 660 और राउरकेला में 1920 अभ्यर्थियों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. रेलवे ने कहा कि जहां भी जरूरत होगी अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन, कोचों की उपलब्धता और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की जायेगी. परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया है. वहीं, इस बाबत डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा कि परीक्षा को लेकर जो भी आवश्यकता होगी, उसे पूरा किया जायेगा. स्पेशल ट्रेन के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कांग्रेस से हस्तक्षेप की मांग, बंधु तिर्की ने सौंपे पांच अहम सुझाव

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने सरकार के सामने रखीं 10 प्रमुख मांगें, पूरी नहीं हुई तो सीएम हेमंत को देना होगा इस्तीफा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >