रांची. रांची ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (रॉग्स) की ओर से रिम्स में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. पहले दिन बच्चेदानी और पेशाब के रास्ते से संबंधित जटिल सर्जरी की गयी, जिसे रिम्स ऑडिटोरियम में मौजूद महिला डॉक्टरों ने लाइव स्क्रीन पर देखा.
नौ जटिल सर्जरी डॉ एचपी पटनायक, डॉ विनित मिश्रा, डॉ बीपी पैली, डॉ मोहन और डॉ अनिता जैन ने की. इस दौरान हैंड्सऑन ट्रेनिंग के माध्यम से सीनियर व जूनियर डॉक्टरों को जटिल सर्जरी की तकनीक से अवगत कराया गया.
वहीं, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चेदानी और पेशाब की थैली से संबंधित समस्याओं और उनके इलाज के बारे में जानकारी दी. रविवार को इस विषय पर डॉक्टरों द्वारा नये शोध और इलाज की तकनीक की जानकारी दी जायेगी. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आयी महिला डॉक्टर शामिल होंगी.
