रांचीः रांची. रेव्ह यूनीफ्लाइड मिंज नॉर्थवेस्टर्न (एनडब्ल्यू) जीईएल चर्च के नए बिशप के रूप में निर्वाचित हुए हैं. बिशप पद के लिए चुनाव बीते 16 अगस्त को हुआ था. इसमें रेव्ह यूनीफ्लाइड मिंज और रेव्ह अमोल आशीष कुजूर उम्मीदवार थे. चुनाव में रेव्ह यूनीफ्लाइड मिंज को 3654 और रेव्ह अमोल आशीष कुजूर को 1767 मत मिले.
चुनाव में 11 राज्यों में फैले एनडब्ल्यूजीईएल चर्च के करीब 5500 पेरिश काउंसिल सदस्यों ने मतदान किया था. महासचिव ने बताया कि रेव्ह यूनीफ्लाइड मिंज का बिशप पवित्रीकरण संस्कार मार्च 2017 में होने की संभावना है. जिसके बाद इनका पदस्थापना बिशप के रूप में होगा. निर्वाचन के लिए राईट रेव्ह राजीव सतीश टोप्पो, महालचिव नवीन लकड़ा, रेव्ह अमोल आशीष कुजूर, जोलजस कुजूर, पाईकस मिंज सहित चर्च के अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है.
सुंदरगढ़ के रहने वाले हैं यूनीफ्लाइड मिंज
नवनिर्वाचित बिशप रेव्ह यूनीफ्लाइड मिंज मूल रूप से ग्राम नीमडीह, जिला सुंदरगढ़, ओड़िशा के निवासी हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजगांगपुर और सुंदरगढ़ में हुई. इसके बाद उन्होंने चेन्नई स्थित गुरुकुल विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ डिविनिटी की पढ़ाई पूरी की.
ये भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर कैरो में विशेष जनसुनवाई, दस्तावेजों की हुई जांच
रेव्ह यूनीफ्लाइड मिंज को 8 मई 2005 को चर्च में पुरोहित के रूप में अभिषिक्त किया गया. इसके बाद उन्होंने यूथ कोऑर्डिनेटर के रूप में विलासपुर, बेंगलुरु और राउरकेला में अपनी सेवाएं दीं. चर्च में लंबे समय तक सेवा और विभिन्न जिम्मेदारियों का अनुभव रखने वाले रेव्ह यूनीफ्लाइड मिंज के बिशप निर्वाचित होने को चर्च के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
