मालगाड़ी की चपेट में आने से सेवानिवृत्त फौजी की मौत

जोरार स्थित यूनाइटेड बैंक गली निवासी पूर्व सैनिक बलराम साव (74) की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. वह आर्मी केंटीन जाने के लिए घव से निकले थे

नामकुम. जोरार स्थित यूनाइटेड बैंक गली निवासी पूर्व सैनिक बलराम साव (74) की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. वह आर्मी केंटीन जाने के लिए घव से निकले थे. इसी दौरान रेलवे लाइन पार करने के क्रम में मालगाड़ी की चपेट में आ गये. उनके पैर कट गये. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी. उनका बेटा नवीन भाजपा कार्यकर्ता हैं. दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया. निधन पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, वार्ड पार्षद किरण सांगा, राजदेव सिंह, राजकिशोर यादव, गोपाल लोहिया, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, अनूप वाधवा, गौतम देव आदि ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >