रांची में भव्य रथ यात्रा कल, जगन्नाथपुरी में 5 वॉच टावर से होगी मेले की निगरानी

Rath Mela Ranchi: रांची के धुर्वा में भव्य रथ मेला की तैयारी पूरी हो गई है. नेत्रदान के दिन डीसी और एसएसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया. बताया कि सुरक्षा कैसी रहेगी.

Rath Mela Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में ओड़िशा के पुरी की तरह भव्य रथ यात्रा रविवार (7 जुलाई) को निकाली जाएगी. रथ यात्रा के दौरान रांची के धुर्वा में 10 दिन का मेला भी लगता है. इस मेले की तैयारी पूरी हो गई है. मेला की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने शनिवार (6 जुलाई) को जायजा लिया.

रांची के डीसी-एसपी ने लिया रथ मेला की तैयारी-सुरक्षा का जायजा

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

मंदिर समिति के पदाधिकारियों को डीसी ने दिए जरूरी निर्देश

मेला परिसर में व्यवस्था का जायजा लेते हुए वरीय अधिकारियों ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर से मौसीबाड़ी तक की रथ यात्रा के रूट का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने का भी निर्देश आयोजकों को दिया.

मेला परिसर में 24 घंटे बिजली समेत होंगी ये सुविधाएं

वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने दुकानदारों से कहा कि वे निर्धारित स्थान तक ही अपनी दुकानें लगाएं, ताकि रथ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया रविवार को दोपहर 3:30 बजे पूरे विधि-विधान से रथ यात्रा की शुरुआत होगी. मेला परिसर में 24 घंटे बिजली, चलंत शौचालय, पानी, अग्निशमन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है.

मेले की निगरानी के लिए लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे

वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मेला परिसर में 5 वॉच टावर और सीसीटीवी लगाये गये हैं. उन्होंने बताया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके लिए संयुक्त आदेश भी जारी किया जा चुका है. बड़े वाहनों को मेला क्षेत्र में आने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है.

Also Read

Rath Mela: एकांतवास से बाहर आए भगवान जगन्नाथ, प्रभु को देख भक्त हुए भाव विभोर, आप भी देखें VIDEO

रांची में जगन्नाथपुर रथ मेले को लेकर भव्य तैयारी, जानें क्या-क्या है व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >