रांची के युवक ने वाराणसी के राजघाट पुल से जान देने की कोशिश की, पुलिस ने बचाया

रांची के चंदन कुमार ने वाराणसी के राजघाट रेलवे पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की. समय पर पहुंची पुलिस ने युवक को सकुशल बचाया और परिजनों को सौंपा.

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

रांची : पारिवारिक विवाद से परेशान रांची के मोरहाबादी निवासी चंदन कुमार (35) ने वाराणसी के राजघाट रेलवे पुल से जान देने की कोशिश की. हालांकि, वाराणसी पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से युवक को सकुशल बचा लिया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को रांची से पहुंचे परिजनों को सौंप दिया गया.

परिजनों को भेजा वीडियो, मचा हड़कंप

घटना 21 अगस्त की है. चंदन बिना किसी को बताये घर से निकले और ट्रेन से वाराणसी पहुंच गये. वहां गंगा नदी पर बने राजघाट रेलवे पुल पर पहुंचकर उन्होंने जान देने से पहले एक वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा. वीडियो में उन्होंने बताया कि वह वाराणसी में हैं और आत्महत्या करने जा रहे हैं.

वीडियो देखते ही परिजनों के होश उड़ गये. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बरियातू थाना पुलिस को दी. बरियातू थाना प्रभारी प्रकाश रजक ने बिना देर किये वाराणसी पुलिस को इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने बातचीत कर युवक को समझाया

सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र और सूजाबाद चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय पुलिस टीम के साथ राजघाट पुल पहुंचे. पुलिस को देखकर युवक भागने लगा. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने धैर्यपूर्वक उससे बातचीत शुरू की और उसे समझाया.

पुलिस टीम युवक को सुरक्षित चौकी लेकर पहुंची, जहां उसे सामान्य किया गया. बाद में रांची से वाराणसी पहुंचे परिजनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चंदन को सौंप दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >