Ranchi Monsoon Update: रांची में हो रही झमाझम बारिश, जानें कब तक मानसून रहेगा मेहरबान

Ranchi Monsoon Update: राजधानी रांची में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची में मानसून की बारिश ने इस बार लोगों को काफी सुकून दिया है. गर्मी से बड़ी राहत मिली है. तापमान घटकर 26.5 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री है, जो सामान्य है.

Ranchi Monsoon Update: झारखंड की राजधानी रांची में कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. अभी बारिश का यह दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कल 30 जून 2025 को राजधानी में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है. मौसम केंद्र ने रांची समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि कुछ बड़ी घटना हो सकती है. प्रशासन को पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए.

झारखंड की ओर बढ़ रहा निम्न दबाव का क्षेत्र

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में झारखंड की ओर बढ़ने के कारण संताल परगना और धनबाद जिले को छोड़कर सभी जिलों में बारिश होगी. कुछ जिलों में भारी बारिश होगी, कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश होगी, तो कुछ जिलों में अत्यंत भारी बारिश होगी.

रांची के लिए मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

राजधानी रांची में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची में मानसून की बारिश ने इस बार लोगों को काफी सुकून दिया है. गर्मी से बड़ी राहत मिली है. तापमान घटकर 26.5 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री है, जो सामान्य है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Ranchi Monsoon Update: झारखंड में सक्रिय है मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि झारखंड में मानसून सक्रिय है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अनेक जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक 306.8 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में हुई. झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam: झारखंड में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन जिलों में होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

झारखंड के मंत्री ने की घोषणाओं की बारिश- गिरिडीह में खुलेंगे यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज

Jharkhand Weather: झारखंड में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, जानें कब तक बरसेगा मानसून

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >