रांची की श्रृष्टि का सोनी टीवी पर जलवा! नए सीरियल ‘यादें’ में निभा रहीं लीड रोल, पढ़ें कैसे पहुंची मुंबई

Ranchi Shrishti Singh: रांची की मेधा अब मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड में चमक रही है. रातू रोड की श्रृष्टि सिंह सोनी टीवी के नए शो “यादें” में लीड रोल ‘वाणी’ के जरिये अपनी पहचान बना रही हैं. डॉक्टरों की जिंदगी पर आधारित इस रीयल लाइफ मेडिकल ड्रामा में श्रृष्टि एक बोल्ड और आत्मनिर्भर महिला की भूमिका में हैं. पढ़ें श्रृष्टि के सफर की कहानी.

Ranchi Shrishti Singh, रांची (लता रानी की रिपोर्ट): रांची की रहने वाली श्रृष्टि सिंह इन दिनों सोनी टीवी के नए धारावाहिक “यादें” में अपनी दमदार भूमिका से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. यह सीरियल 6 अप्रैल से हर दिन रात 8 बजे प्रसारित हो रहा है. इस शो में श्रृष्टि ‘वाणी’ के किरदार में नजर आ रही हैं, जो एक बेहद मजबूत और आत्मनिर्भर महिला की कहानी है. खास बात यह है कि सीरियल की पटकथा वास्तविक जीवन से प्रेरित एक मेडिकल ड्रामा पर आधारित है.

टीवी इंडस्ट्री में बना चुकी हैं खास पहचान

रांची के रातू रोड की रहने वाली श्रृष्टि सिंह अब टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं. इससे पहले उन्होंने कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो “मेरा बालम थानेदार” में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था. इस शो में उनके नकारात्मक किरदार (Negative Role) को इतनी सराहना मिली कि उन्हें इसके लिए प्रतिष्ठित इंडियन टेली अवॉर्ड से भी नवाजा गया. इसके अलावा वे स्टार प्लस के “चाशनी”, ज़ी टीवी के “मीत” और नजारा टीवी के “दो चुटकी सिंदूर” जैसे चर्चित शोज में काम कर चुकी हैं.

Also Read: हेसला पंचायत में 1200 से अधिक क्वार्टर खाली, 8000 की आबादी पर विस्थापन का संकट

‘वाणी’ के जरिए महिलाओं को दिया संदेश

अपने नए किरदार के बारे में बात करते हुए श्रृष्टि सिंह ने बताया कि ‘वाणी’ का व्यक्तित्व काफी बोल्ड है. यह किरदार उन महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो समाज और परिवार की खुशी के लिए अक्सर अपनी भावनाओं को अंदर दबा लेती हैं, लेकिन समय आने पर अपनी आत्मनिर्भरता का परिचय भी देती हैं.

डॉक्टरों के संघर्ष की अनकही कहानी

यह सीरियल पूरी तरह से मेडिकल जगत पर केंद्रित है. इसमें डॉक्टरों की प्रोफेशनल लाइफ, उनके निजी संघर्ष और अस्पताल के भीतर के माहौल को काफी बारीकी से फिल्माया गया है. श्रृष्टि के इस नए अवतार को सोशल मीडिया और टीवी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Also Read: अंबेडकर जयंती पर भाजपा सरायकेला-खरसवां की बड़ी तैयारी, सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >