रांची स्टेशन पर मिलेगी वर्ल्ड-क्लास सुविधा, 100 व्यक्तियों की क्षमता वाला प्री-पेड लॉज और डॉरमेट्री तैयार

रांची रेलवे स्टेशन यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए तेजी से विकसित हो रहा है। साउथ गेट पर 100 यात्रियों की क्षमता वाला प्री-पेड लॉज और डॉरमेट्री बनाई जा रही है, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।

रांची: रांची रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट यानी पुनर्विकास का काम तेजी से चल रहा है. स्टेशन के दक्षिणी छोर (साउथ गेट) की ओर निर्माण कार्य जोरों पर है. यात्रियों की सुविधा, सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन कई आधुनिक बदलाव कर रहा है, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मिलेंगी.

साउथ गेट पर बनेगा प्री-पेड लॉज

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन के साउथ गेट की ओर एक अत्याधुनिक प्री-पेड लॉज शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इसमें एक साथ करीब 100 यात्री ठहर सकेंगे. इससे ट्रेन के इंतजार या थोड़ी देर ठहरने के लिए आने वाले यात्रियों को अब महंगे होटलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा स्टेशन परिसर में 'सेकेंड डॉरमेट्री' (Dormitory) के निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है. इससे कम बजट में रात बिताने वाले और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: झारखंड: उत्पाद सिपाही और एएसआई नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

सेंसर आधारित होगा मुख्य प्रवेश द्वार

रांची रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार (Main Gate) को आधुनिक तकनीक से विकसित किया जा रहा है. मुख्य गेट को पूरी तरह से सेंसर आधारित बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों का प्रवेश और निकास अधिक सुगम और व्यवस्थित होगा. सेंसर व्यवस्था से स्टेशन परिसर में अनियंत्रित भीड़ को रोकने और सुरक्षा जांच में मदद मिलेगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद रांची रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय अनुभव प्राप्त होगा.

ये भी पढ़ें: झारखंड : 7000 रुपये के लिए दोस्त ने आधी रात को ले ली दोस्त की जान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >