प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: 2,896 लाभुक चयनित, 34 को मिला स्वीकृति पत्र

रांची नगर निगम प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर शहरी परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए 2,896 लाभुकों का चयन किया गया है, जिनमें से 34 को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए.

Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0: आर्थिक रूप से कमजोर शहरी परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में रांची नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है. इसी क्रम में शनिवार को निगम सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत सांकेतिक रूप से 34 चयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपे. निगम की ओर से बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के तहत योजना के लिए अब तक कुल 2,896 लाभुकों का चयन किया जा चुका है.

अन्य लाभुकों को वार्ड पार्षदों के माध्यम से मिलेगा पत्र

निगम अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से 34 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया, जबकि अन्य चयनित लाभुकों को उनके संबंधित वार्ड पार्षदों के माध्यम से स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर शहरी परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों के पार्षद, सहायक नगर आयुक्त, सीएलटीसी के पदाधिकारी एवं कर्मी, नगर प्रबंधक समेत निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- झारखंड चेंबर चुनाव: 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 65 प्रत्याशियों में मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >