Ranchi News: कडरू न्यू एजी कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मां और बहन ने खाया जहर

Ranchi News: कडरू के न्यू एजी कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद युवक की मां और उसकी बहन ने भी जहर खा लिया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Ranchi News: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू न्यू एजी क्लोनी के मंदिर मार्ग में एक दर्दनाक घटना घटी है. एक परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड अटेम्प्ट किया, जिसमें एक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मिहिर नाम के एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना से दुखी उसकी मां और बहन ने जहर खा लिया और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि मिहिर CA की पढ़ाई कर कोलकाता से रांची लौटा था. मां स्नेहा अखोरी हाईकोर्ट में अधिवक्ता है. घटना स्थल पर फॉरेंसिक की टीम पहुंचकर जांच कर रही है.

मां और बेटी का हालत नाजुक

स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि एजी कॉलोनी से एक अत्यंत दुखद घटना घटी है. हाईकोर्ट की वकील स्नेहा अखौरी के पुत्र ने एजी कॉलोनी स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद स्नेहा अखौरी और उनकी 14 साल की बेटी ने जहर खा लिया, जिससे दोनों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है. दोनों को पहले गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैमफॉर्ड अस्पताल रेफर कर दिया गया. कई स्थानीय लोग अस्पताल में जमे हुए हैं.

ये भी पढ़ें…

आधी रात दहल गया धनबाद, झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन पर बमबारी, इलाके में दहशत

झारखंड नगर निकाय चुनाव ड्यूटी के लिए बस, ट्रक और बाइक का डेली रेट फिक्स, जानें किस वाहन पर कितना मिलेगा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >