विज्ञान प्रदर्शनी में दिखे संगीत व पारंपरिक कला से जुड़े मॉडल

विज्ञान प्रदर्शनी युवा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया.

सिल्ली. सिल्ली प्रखंड के कुसुमटिकरा फुटबॉल मैदान में बेदिया युवा मंच कोर कमेटी झारखंड के तत्वावधान में पांचवीं संयुक्त राष्ट्र अमेरिका विज्ञान प्रदर्शनी युवा महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर, समाज सुधारक सोनियाबाई फुले, झारखंड आंदोलन के प्रणेता गुरुजी शिबू सोरेन तथा धरती आबा बिरसा मुंडा के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. महोत्सव के मुख्य अतिथि सह संरक्षक डीओ आरडी वैज्ञानिक गिरधारी कुमार मिर्जा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य बाल एवं युवा वर्ग को वैज्ञानिक सोच की ओर प्रेरित करना है. सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने कहा कि विज्ञान जीवन का अनिवार्य हिस्सा है. कला के साथ विज्ञान से जुड़ कर बच्चों में नयी सोच विकसित होती है. विज्ञान प्रदर्शनी में कई आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किये गये. इनमें जल शुद्धिकरण प्रणाली, स्मार्ट डस्टबिन, ग्रीन एनर्जी, वर्षा जल संरक्षण, बायो गैस प्लांट, केंचुआ खाद निर्माण, कृषि एवं पशुपालन आधारित मॉडल, मछली पालन, संगीत एवं पारंपरिक कला से जुड़े मॉडल शामिल है. इसके अलावा विद्यालय स्तर पर पेंटिंग, हस्तकला, भाषण, नाटक, सांस्कृतिक एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुखिया सोमरा मांझी, अनिल टाइगर, अभिषेक बड़ाइक, देवकीनंदन बेदिया, सरस्वती देवी, शंकर बेदिया सहित अतिथियों ने प्रदर्शनी में बच्चों का उत्साहवर्धन किया. प्रतिभागियों एवं अतिथियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. महोत्सव को सफल बनाने में बेदिया युवा मंच के अध्यक्ष दिनेश बेदिया, उपाध्यक्ष अजय कुमार बेदिया, सचिव लकिनहार्ड बेदिया, उप सचिव चारू अकीराम, संयोजक गुहीराम बेदिया सहित संगठन के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य बाल एवं युवा वर्ग को वैज्ञानिक सोच की ओर प्रेरित करना : गिरधारी कुमार मिर्जा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >