मैक्लुस्कीगंज पहुंचे साइकिल दोस्त ने पर्यावरण संरक्षण के दिये संदेश

रांची से 78 किलोमीटर दूरी तय कर सोमवार को मैक्लुस्कीगंज पहुंची साइकिल दोस्त की टीम

मैक्लुस्कीगंज. रांची से 78 किलोमीटर दूरी तय कर सोमवार को मैक्लुस्कीगंज पहुंची साइकिल दोस्त की टीम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. 25 सदस्यीय साइकिल चालकों का दल रांची से चल कर रातू, मांडर, बीजूपाड़ा, चामा होते हुए मैक्लुस्कीगंज पहुंचा. साइकिल दोस्त दल का नेतृत्व राजीव टाक कर रहे थे. मैक्लुस्कीगंज में दल जोभिया स्थित गुलमोहर परिसर में रुके. मैक्लुस्कीगंज पहुंचने पर साइकिल दोस्त दल का स्वागत गुलमोहर परिसर में खेल व पर्यावरण प्रेमी शेखर बोस व सामाजिक कार्यकर्ता सुशील तिवारी ने किया. दल के लोगों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता का संदेश लोगों को दिया. कहा कि वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम करने, जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने व सभी के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह भी कहा जितनी संख्या में वृक्ष कट रहे हैं, उसी आधार पर पौधरोपण भी होना चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है. यही कारण है कि पर्यावरण मानव व अन्य जीव जंतुओं के लिए अभिशाप बनता जा रहा है. दूषित पर्यावरण मानव के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ तमाम बीमारियों से ग्रसित कर रहा है. हमें यह समझना होगा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है. इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमन प्रसाद, संचित प्रसाद, जब्बर सिंह, अशोक अग्रवाल, गणेश रेड्डी, विनय प्रभाकर, श्रवण गोयल, संजीव शेखर, रिंकू खेमका, वंदना खेमका, निशा मिंज, संगीता गोयल, राजीव बिट्टू, पंकज, कुणाल, अनिल, उदीप, रोहित, राजीव, अरविंद सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >