विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी

सेवा मार्ग मध्य विद्यालय मैक्लुस्कीगंज में 10वीं कक्षा के छात्रों को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी.

By ROHIT KUMAR MAHT | February 2, 2026 7:44 PM

मैक्लुस्कीगंज. सेवा मार्ग मध्य विद्यालय मैक्लुस्कीगंज में 10वीं कक्षा के छात्रों को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर जूलिया टोप्पो व वर्ग शिक्षक सूरज हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. बताया कि सेवा मार्ग मध्य विद्यालय कोनका का यह तीसरा बैच होगा, जो मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हो रहा. इस वर्ष विद्यालय से कुल 13 विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा में शामिल होंगे. तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग व सांस्कृतिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया. इससे पूर्व विदाई लेनेवाले सभी छात्रों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सिस्टर बीना टोप्पो, सिस्टर टेरेसा केरकेट्टा, सिस्टर बीना टोप्पो, उषा किस्पोट्टा, पुष्पा कुजूर, जसिंता टोप्पो, पूनम बेक, सूरज हांसदा, इग्नासीयूस खाखा, प्रियंका गुड़िया मौजूद थे.