सिल्ली : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

बाइक सवार पश्चिम बंगाल तुलीन निवासी कन्हाई साहू के 16 वर्षीय पुत्र अंशु साहु (16) की घटनास्थल पर मौत हो गयी

सिल्ली. रांची पुरुलिया पथ पर सिल्ली बुढ़ाआम रघुनाथ महतो चौक के समीप सोमवार को एक सड़क दुघर्टना में बाइक सवार पश्चिम बंगाल तुलीन निवासी कन्हाई साहू के 16 वर्षीय पुत्र अंशु साहु (16) की घटनास्थल पर मौत हो गयी एवं दो घायल हो गये. सूचना पाकर पहुंची सिल्ली पुलिस मृतक समेत घायलों को सिल्ली अस्पताल ले आयी. चिकित्सक ने मृतक की पुष्टि में बाद अन्य मामूली रूप से घायल दोनों किशोरों का इलाज कर घर जाने दिया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखा, जिसे मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. जानकारी के मुताबिक पश्चिमी बंगाल झालदा के बोरजोपुर हेंसाहातु निवासी मनोज मुंडा (17), सिल्ली झारखंड मोड़ निवासी चंदन महतो (17) व तुलीन निवासी अंशु साहु एक ही बाइक पर सवार होकर तुलीन से किता की ओर जा रहे थे, इसी क्रम में अज्ञात हाईवा की चपेट आने से दुर्घटना घटी. घायल किशोरों ने बताया कि सामने से आ रहे हाईवा के साइड में लगने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना घटी. इधर घटना के सूचना पाकर कर तुलीन के काफी लोग अस्पताल पहुंचे. मृतक के दादी ने बताया कि अंशु के पिता एवं मां जमशेदपुर में रहते हैं. दो भाई बहनों में अंशु संत माइकल स्कूल का 10वीं का छात्र था. इस बार मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था, वह स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >