Ranchi: भारतीय सोशल मीडिया ऐप जक्टर, नो-यूआरएल तकनीक पर आधारित; प्राइवेसी और डेटा सेफ्टी भी

Ranchi: रांची प्रेस क्लब में भारतीय सोशल मीडिया ऐप जक्टर लॉन्च किया गया. यह ऐप यूजर्स को प्राइवेसी और डेटा सेफ्टी देता है. यह यूजर्स के लिए बिल्कुल सेफ है.

Ranchi: रांची प्रेस क्लब में भारतीय सोशल मीडिया ऐप जक्टर के बारे में जानकारी दी गयी. जक्टर ऐप के सीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी सोशल मीडिया ऐप हमारा बिहेवियर ट्रैक करते हैं. हमारे द्वारा अपलोड किये गये फोटो-वीडियो तो कोई भी आसानी से डाउनलोड कर सकता है. अब एआई के युग में उन्हें मॉडिफाई कर आसानी से गलत उपयोग भी किया जा सकता है. ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए जक्टर की शुरुआत की गयी है. जक्टर एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स की प्राइवेसी, डेटा सेफ्टी और डिजिटल डिग्निटी को गंभीरता के साथ सिस्टम-डिजाइन के स्तर पर प्राथमिकता देता है. जक्टर नो-यूआरएल तकनीक पर काम करता है ताकि वीडियो बाहर से डाउनलोड या गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सके. यह जानकारी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गयी. मौके पर सीएफओ अंशु प्रिया, स्पोकपर्सन डॉ सोमनाथ आर्या शामिल रहे.

खुद प्लेटफॉर्म के लिए भी यूजर के डेटा तक पहुंच नहीं होगी

जक्टर ऐसी ऐप है, जिसमें सोशल मीडिया, शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म, लॉन्ग वीडियो प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड मैसेंजर शामिल हैं. इसके ऐप और सर्वर की संरचना ही ऐसी बनायी गयी है कि यूजर का निजी डेटा, संदेश, फोटो या वीडियो पूर्ण रूप से एन्क्रिप्टेड फॉर्म में सेव होता है. खुद प्लेटफॉर्म के लिए भी यूजर के डेटा तक पहुंच तकनीकी रूप से संभव नहीं रहती. इसे ही जीरो नॉलेज आर्किटेक्चर कहा जाता है. डॉ सोमनाथ आर्या ने बताया कि जक्टर को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सॉफ्टा के फाउंडर और जक्टर के शिल्पकार सुनील कुमार सिंह का झारखंड से गहरा नाता है.

ये भी पढ़ें…

Saraikela: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुमित चौधरी को BJP का समर्थन, 4 फरवरी को करेंगे नॉमिनेशन

Kharsawan: 16 साल देश की सेवा कर वापस लौटे रिटायर्ड आर्मी हवलदार का भव्य स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >