रांची : दुर्गा पूजा में खास होगा ओसीसी क्लब का पंडाल, 'शिला कैलाश' बनेगा आकर्षण

रांची के ओसीसी क्लब में इस साल दुर्गा पूजा एक खास अनुभव होने वाली है. 55 फीट ऊंचा 'शिला कैलाश' पंडाल श्रद्धालुओं को पर्वतीय गुफा मंदिर का स्वरूप और कैलाश धाम की अनुभूति कराएगा. यह एकाश्म शिल्पकला की थीम पर आधारित है.

Ranchi Durga Puja Pandal : रांची में ओसीसी क्लब बांग्ला स्कूल के पंडाल में इस वर्ष श्रद्धालुओं को 'शिला कैलाश' का प्रारूप देखने को मिलेगा. दुर्गा पूजा समिति अपनी 56वीं वर्षगांठ पर पंडाल को पर्वतीय गुफा मंदिर का स्वरूप दे रही है. एकाश्म शिल्पकला की थीम पर तैयार हो रहे इस पंडाल में एक ही विशाल शिला को काट व तराश कर मंदिर, मूर्ति आदि का निर्माण किया जायेगा. शिला नक्काशी, मूर्तिशिल्प, प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैलाश धाम की अनुभूति कराने का प्रयास किया जा रहा है. 

55 फीट ऊंचा होगा पंडाल

समिति के अनुसार 'शिला कैलाश' पंडाल करीब 55 फीट ऊंचा, 150 फीट लंबा और 90 फीट चौड़ा होगा. इसकी संरचना में करीब पांच टन लोहे का इस्तेमाल किया जा रहा है. पंडाल को शिला और पर्वत का स्वरूप देने के लिए फोम, प्लाइवुड, लकड़ी, कपड़ा और फाइबर का प्रयोग किया जा रहा है. बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार सुमन सिल के नेतृत्व में करीब 25-30 कुशल कारीगरों की टीम पिछले सात महीनों से पंडाल निर्माण में जुटी है. पंडाल की आंतरिक सजावट के लिए विशेष रूप से तैयार की जा रही फाइबर कलाकृतियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी. 

ये हैं समिति में शामिल लोग

अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव राजेश दास, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, आलोक कुमार, डॉ शिवेश भगत, पार्थों दरिया, उप सचिव राकेश कुमार गोपी, कुशल सरकार, गिरीश सिंह, विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद किशोर प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष नवीन कर्मकार, मनोज मजूमदार आदि. 

ये भी पढ़ें: सरयू ने खाेले राज - राघव और बन्ना गुप्ता में होती थी गंभीर बातचीत, यहां जानें कॉल रिकॉर्डिंग में ऐसा क्या है...

ये भी पढ़ें: खेल रहे बच्चों की गेंद झाड़ियों में गयी, अंदर देखा तो मिला नरकंकाल, सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >