Sports : रांची जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, आरयूएसआरसीए व दलादली क्लब विजयी

आरयूएसआरसीए ने आइसीएससी वॉलीबॉल क्लब को सीधे सेटों में 25-20, 25-14 से हराया

रांची.

रांची जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने किया. प्रतियोगिता के पहले दिन आरयूएसआरसीए व दलादली वॉलीबॉल क्लब ने जीत से शुरुआत की. रांची विवि मैदान में खेले गये मैच में आरयूएसआरसीए ने आइसीएससी वॉलीबॉल क्लब को सीधे सेटों में 25-20, 25-14 से हराया. वही, दूसरे मैच में दलादली वॉलीबॉल क्लब ने फैज क्लब इरबा को 25-23, 27-25 अंसे पराजित किया.

आत्मविश्वास व अनुशासन माध्यम है खेल : डॉ सुदेश

रांची विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने कहा कि खेल किसी भी समाज के विकास और अनुशासन के लिए महत्वपूर्ण है. इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवा खिलाड़ियों को न सिर्फ अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे आगे चल कर झारखंड और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे.

इस साल की प्रतियोगिता में रांची जिले की 17 प्रमुख वॉलीबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं. लीग प्रारूप में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में हर दिन चार मैच आयोजित किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को अधिक मैच अभ्यास मिलेगा और वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे. मौके पर डॉ राजेश गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, उत्तम राज, सेतांक सेन, संजय कुमार व संजय ठाकुर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >