Ranchi Crime: रांची में कोयला और ईंट कारोबारी मनीष धानुका ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi Crime: कोयला और ईंट कारोबारी मनीष धानुका ने रविवार को खुद को गोली मार ली. सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और थाना प्रभारी आदिकांत महतो मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मनीष धानुका कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना के रहनेवाले थे.

Ranchi Crime: रांची-कोयला और ईंट कारोबारी मनीष धानुका ने रविवार को खुद को गोली मार ली. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. वह कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना के रहनेवाले थे. वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और थाना प्रभारी आदिकांत महतो मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कमरे में बेड के पास गिरे हुए थे मनीष धानुका

रांची पुलिस ने जानकारी दी है कि मनीष धानुका की डेड बॉडी उनके ही घर के कमरे से मिली है. कमरे में बेड के पास ही वे गिरे हुए थे. वहीं पर हथियार भी पड़ा मिला. इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, कोतवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. खबर मिलते ही आस-पास के लोग भी बाहर जुट गए.

ये भी पढ़ें: झारखंड के पलामू में बारात जा रहा दूल्हे का जीजा अरेस्ट, तीन साल से था फरार, ये है संगीन आरोप

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: शराब के नशे में हुई कहासुनी, लाठी से पीट-पीट कर दो को मार डाला, आरोपी अरेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >