Ranchi Airport पर 10 रुपये में मिलेगी चाय-कॉफी, 20 मई को केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन

Ranchi: रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब सिर्फ 10 रुपये में चाय और कॉफी मिलेगी. नई सुविधा का उद्घाटन 20 मई को केंद्रीय मंत्री करेंगे. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए कई नयी सेवाएं शुरू होंगी. 20 मई को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू रांची पहुंचेंगे और नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टैच्यू, किड्स प्ले जोन, उड़ान यात्री कैफे, लोकल आर्टिस्ट्स एंड हैंडीक्राफ्ट स्टॉल और फ्लाई बरारी का उद्घाटन करेंगे. गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इन सभी स्टॉलों और तैयारियों का निरीक्षण किया. श्री सेठ ने बताया कि उड़ान यात्री कैफे के खुलने से यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में चाय और कॉफी उपलब्ध होगी.

बच्चों के लिए प्ले जोन की भी सुविधा

उन्होंने आगे बताया कि इससे आम यात्रियों को राहत होगी. साथ ही बच्चों के लिए प्ले जोन और स्थानीय कलाकारों के लिए हैंडीक्राफ्ट स्टॉल एयरपोर्ट की खूबसूरती और उपयोगिता बढ़ायेंगे. रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से हवाई यात्रियों का सफर और सुखद होगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 20 मई को दिन के 11 बजे आयोजित होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम की सभी तैयारी समय पर पूरी कर लें.

ये भी पढ़ें…

झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई: हिरासत में हुए मौत के 262 मामलों में फिर होगी न्यायिक जांच

आदिवासी आजीविका को नई उड़ान: झारखंड में लगेगा राष्ट्रीय स्तर का वन मेला, खरीदार-विक्रेता होंगे एक मंच पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >