रांची-मुरी रोड पर सूखे पेड़ ने ली बाइक सवार की जान, दूसरे की हालत गंभीर

रांची-मुरी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सड़क किनारे सूखे पेड़ की विशाल डाली चलती बाइक पर जा गिरी. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों में विभागों के प्रति गहरा आक्रोश है.


Ranchi Accident: रांची-मुरी मुख्य मार्ग पर लंबे समय से मंडरा रहा खतरा रविवार को एक बड़े हादसे में बदल गया. अनगड़ा थाना क्षेत्र के पुराना पानी के समीप रविवार 30 अगस्त 2026 को सड़क किनारे स्थित एक सूखे पेड़ की विशाल डाली अचानक चलती बाइक पर जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

जोन्हा फॉल की तरफ जा रहे थे बाइक सवार

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जोन्हा की तरफ से आ रहे थे. इसी दौरान पुराना पानी के पास अचानक पेड़ की भारी-भरकम डाली उनके ऊपर आ गिरी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. समाचार लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी. गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखकर रिम्स रेफर किया गया.

विभागों की अनदेखी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग और पथ निर्माण विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है. अनगड़ा से सिल्ली के बीच सड़क के दोनों ओर दर्जनों सूखे पेड़ राहगीरों के लिए लगातार काल बने हुए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मई और जून के महीनों में भी आंधी-तूफान के कारण तीन पेड़ सड़क पर गिर चुके थे.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के गोंदलपुरा में मुखिया की दबंगई: ग्रामीणों को रगेद-रगेदकर पीटा, वीडियो वायरल

विधायक ने पहले ही पेड़ हटाने का दिया था निर्देश

पूर्व में विधायक अमित कुमार ने भी दोनों विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सूखे पेड़ों को अविलंब हटाने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद अधिकारियों की ढुलमुल कार्यशैली और असंवेदनशीलता के कारण आज एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी. ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क किनारे मौजूद सभी खतरनाक सूखे पेड़ों को तुरंत काटा जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें: रांची के गेतलसूद फ्लोटिंग सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू, सिकिदिरी को भेजी जा रही 50 मेगावाट बिजली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >