शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत में कोई सुधार नहीं, अभी भी वेंटिलेटर पर

Ramdas Soren Health: झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन की हालत में 12 दिन बाद भी कोई सुधार नहीं हआ है. मंत्री अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. उनके पूरे परिवार के साथ झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी लगातार दिल्ली में हैं और रामदास सोरेन का हेल्थ अपडेट मीडिया को दे रहे हैं. शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी दिल्ली पहुंच सकते हैं.

Ramdas Soren Health Update| नयी दिल्ली से राजकुमार लाल : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है. उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. स्वास्थ्य मंत्री को वेंटिलेटर पर रखा गया है. इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल सरिता विहार जसोला में भर्ती झारखंड के मंत्री के एक निकट परिजन ने यह जानकारी दी.

परिजनों को उम्मीद- जल्द ठीक होंगे रामदास सोरेन

गुरुवार को 14 अगस्त 2025 अस्पताल में उनके निकट परिजनों ने कहा कि मंत्री की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जतायी कि जल्द ही रामदास सोरेन ठीक होंगे और झारखंड के लोगों की फिर से सेवा करेंगे.

रामदास सोरेन का पूरा परिवार दिल्ली में

रामदास सोरेन की देखरेख करने के लिए झामुमो के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ सोरेन के परिवार के लोग भी दिल्ली में मौजूद हैं. सभी बारी-बारी से उनका हाल-चाल जानने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंच रहे हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रविवार को दिल्ली आ सकते हैं डॉ इरफान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी रविवार (17 अगस्त 2025) को रामदास सोरेन के परिजनों से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच सकते हैं. झारखंड के शिक्षा मंत्री का हाल समाचार जानने के लिए प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और अन्य लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं. राज्य सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें : Viral Video: मसाज पार्लर वाले ने बनाया महिला का वीडियो, मच गया बवाल

विशेषज्ञों की टीम रख रही है रामदास की सेहत पर नजर

अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है. वे निरंतर निगरानी में हैं और वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है. शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के बाद हेमंत सोरेन भी शिक्षा मंत्री को देखने के लिए दिल्ली आ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

झारखंड से राजस्थान कमाने गये श्रमिक की आगरा में मौत, 1 लाख का मुआवजा कैसे मिलेगा परिवार को?

22 अगस्त से फिर शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, जानें कब तक चलेगा

Kal Ka Mausam: स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा कल का मौसम, 15 अगस्त का ये है वेदर फोरकास्ट

Vinay Choubey News: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के आईएएस विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >