Rain Alert : रांची और सरायकेला-खरसावां में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Rain Alert : झारखंड की राजधानी रांची और सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ जगहों पर अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. मौसम केंद्र ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होगी. हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर तक रहने का अनुमान है. इसलिए लोग बेहद सावधान रहें.

Rain Alert : झारखंड की राजधानी रांची में अगले तीन घंटे में जोरदार बारिश होने वाली है. गरज के साथ वज्रपात होने का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है. तात्कालिक मौसम चेतावनी में भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि रांची और सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ भागों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रह सकता है.

मौसम केंद्र रांची ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.

मौसम वैज्ञानिक की लोगों से अपील

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधान और सतर्क रहें. अगर खराब मौसम में कहीं फंस गये हैं, तो सुरक्षित जगह पर शरण ले लें. बिजली के खंभे या पेड़ से दूर रहें. मौसम विभाग ने किसानों से कहा है कि वे अपने खेतों में न जायें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

इसे भी पढ़ें

20 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

झारखंड से गुजर रहा है चक्रवात और ट्रफ, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी

Indian Railways News: ओडिशा, छत्तीसगढ़ जाने वाली 9 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के समय बदले

संविधान बचाओ अभियान के बहाने कांग्रेस ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, जमकर बरसे प्रदीप यादव

Kal Ka Mausam: झारखंड के प्रमुख शहरों में कल कैसा रहेगा मौसम, आज ही जान लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >