मानहानि मामले में सुनवाई, राहुल गांधी को 6 जुलाई को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश

राहुल गांधी मानहानि मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई. जहां अदालत ने उन्हें समन जारी कर अगली तिथि में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है.

रांची : राहुल गांधी मान हानि मामले में मंगलवार को रांची के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. जहां अदालत ने उन्हें कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने को कहा है. दरअसल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को इससे पहले ही सशरीर उपस्थित होने को कहा गया था, लेकिन मंगलवार को होने वाली सुनवाई में वे उपस्थित नहीं हुए. इस वजह से कोर्ट ने आगे की कार्रवाई करने में असमर्थता जतायी. अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी.

बीजेपी कार्यकर्ता ने दायर की थी शिकायतवाद

दरअसल बीजेपी कार्यकर्ता नवीन झा ने तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायतवाद दायर की थी. इसके बाद इस केस को चाईबासा की एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था. इस मामले में 27 फरवरी 2024 को अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. जिस पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. इसके बाद हाईकोर्ट ने इस कार्यवाही पर रोक लगा दी थी.

Also Read: सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया, राहुल गांधी कब लेंगे फैसला?

राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

साल 2018 में राहुल गांधी ने कांग्रेस के एक अधिवेशन में अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दायर कर कहा था कि कांग्रेस नेता ने जानबूझ कर अमित शाह की छवि खराब करने की कोशिश की. हालांकि, राहुल गांधी ने क्रिमनल रिट याचिका दायर कर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर राहत देने की अपील की थी.

Also read: Rahul Gandhi: ‘जनता को क्यों दी निवेश की सलाह’, राहुल गांधी के आरोपों का पीयूष गोयल ने दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >