सिल्ली में Sports Festival का जोश: 100 से 400 मीटर Race समेत कई प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने लिया हिस्सा

सिल्ली के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सिल्ली: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत शनिवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सिल्ली में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इसके बाद छात्राओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ समेत फुटबॉल, वुशू और कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा. मौके पर विद्यालय की वार्डन चंद्रिका कुमारी सहित सभी शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं.

यह भी पढ़ें: अनगड़ा में Sports Day का अलग अंदाज: Cycle Rally में शामिल हुए 50 बच्चे, खेल और Fitness का दिया संदेश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >