Palamu News: मां ने मारी थप्पड़ तो नाबालिग ने लगा ली फांसी, जानें क्या है मामला

Palamu News: पलामू में एक नाबालिग को उसकी मां ने थप्पड़ मारी तो लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. दरअसल उस वक्त वह अपनी प्रेमी से बात कर रही थी.

पलामू, चंद्रशेखर सिंह: पलामू जिले के उंटारी थाना क्षेत्र के डेवडर बिंदुआ गांव में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना शुक्रवार देर शाम की है. 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से विवाह करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी.

परिवार में शोक का माहौल, मां से विवाद बना मौत का कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी. इस दौरान उनकी मां ने उसे देख लिया और गुस्से में आकर जोरदार थप्पड़ मार दी. इस बात से नाराज होकर किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उसने अपनी जान दे दी है.

Also Read: Water Crisis In Jharkhand: झारखंड में जल संकट से निबटने का हेमंत सोरेन सरकार का क्या है एक्शन प्लान?

पुलिस कर रही है मामले की पूरी जांच

घटना की सूचना मिलते ही उंटारी थाना प्रभारी प्रदीप दुबे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि यह प्रेम-प्रसंग का मामला का लगा रहा है. लेकिन हम दूसरे पहलु से भी जांच कर रहे हैं.

पलामू की खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >