Ranchi : क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए एनडीए का कदम, होटल रेडिसन ब्लू बना विधायकों का नया ठिकाना

Rajya Sabha Election: झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनाव तक एक साथ रहेंगे एनडीए के विधायक, निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी की जीत सुनिश्चित करने में जुटा खेमा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट

Rajya Sabha Election: झारखंड में 18 जून को दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर एनडीए की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. चुनाव में अपनी रणनीति को पुख्ता करने और क्रॉस वोटिंग के खतरे से बचने के लिए एनडीए ने अपने सभी विधायकों को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में शिफ्ट कर दिया है. अब चुनाव पूरा होने तक यही होटल एनडीए विधायकों का नया ठिकाना रहेगा. 

एक साथ रहेंगे और एक साथ जाएंगे मतदान करने

गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा एनडीए घटक दल में शामिल सभी विधायकों को दिन के 12 बजे तक हर हाल में होटल रेडिसन ब्लू पहुंचने का निर्देश दिया गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, चुनाव की पूरी रणनीति इसी होटल से तैयार की जाएगी. सभी विधायक मतदान के दिन तक एक ही छत के नीचे रहेंगे, जहां उन्हें वरीयता क्रम के अनुसार मतदान करने का प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है. 18 जून को सभी विधायक होटल से एक साथ सीधे विधानसभा के लिए मतदान करने रवाना होंगे. 

जीत के लिए 28 वोटों की दरकार

एनडीए इस बार निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है. आंकड़ों की बात करें तो राज्यसभा सीट पर प्रथम वरीयता की जीत दर्ज करने के लिए 28 वोटों की जरूरत है. वर्तमान में एनडीए खेमे के पास कुल 24 विधायक हैं. इसमें भाजपा के 21, आजसू, लोजपा और जदयू के एक-एक विधायक शामिल हैं. जीत के जादुई आंकड़े (28) तक पहुंचने के लिए एनडीए को अब भी चार अन्य वोटों की जुगाड़ करनी होगी. होटल में होने वाली इस बाड़ेबंदी और बैठक के दौरान इन्हीं बाकी बचे वोटों को साधने और रणनीति को अंतिम रूप देने पर गहन मंथन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें– वोटर लिस्ट सुधार: JMM ने चुनाव आयोग से की घर-घर गणना के वक्त ही दस्तावेज लेने की मांग, बताई ये वजह

ये भी पढ़ें– Ramgarh: उत्तरी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, ओवरऑल चैंपियन बना रामगढ़ जिला बल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >