SPORTS : नेशनल कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के कराटेकारों ने जीते 10 पदक

इनमें तीन स्वर्ण व सात कांस्य पदक शामिल हैं

रांची. देहरादून में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित केआइओ कैडेट, जूनियर और सब-जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के कराटेकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल 10 पदक जीते. इनमें तीन स्वर्ण व सात कांस्य पदक शामिल हैं. इस सफलता पर हांशी मानस सिन्हा, केके सिंह, सेंसाई हेजाज असदक, शिहान रंजीत मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी. स्वर्ण जीतनेवालों में अभिनव कुमार, प्रांजल कुमार व शिवा यादव, जबकि कांस्य विजेताओं में सूरज कुमार, सुशील नाग, अमन गोस्वामी, आर्यन प्रमाणिक, स्वर कहिनी, मैथी अद्रिजा व युक्ता राज शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >