खादगढ़ा बस स्टैंड टेंडर से छात्र आंदोलन से जुड़े भवनों तक, नगर आयुक्त पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची नगर आयुक्त सुशांत गौरव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी निष्पक्षता छोड़कर जेएमएम कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं।

रांची. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त और आइएएस अधिकारी सुशांत गौरव की भूमिका पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त का आचरण एक निष्पक्ष अधिकारी की बजाय सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता की तरह नजर आ रहा है. मरांडी ने कहा कि राजधानी में हजारों नागरिकों के नक्शे लंबे समय से लंबित हैं और लोग निगम के चक्कर काटने को मजबूर हैं.

छात्र आंदोलन से जुड़े भवनों पर कार्रवाई का लगाया आरोप

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि आम लोगों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान के बजाय नगर आयुक्त की प्राथमिकता उन इमारतों पर कार्रवाई करने की है, जिनके मालिक किसी न किसी रूप में छात्र आंदोलन के समर्थन में खड़े थे. उन्होंने ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स जमा कर चुके लोगों को भी बार-बार नोटिस भेजकर परेशान किये जाने का आरोप लगाया.

खादगढ़ा बस स्टैंड टेंडर पर भी उठाया सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने खादगढ़ा बस स्टैंड के टेंडर का जिक्र करते हुए सवाल किया कि जिस टेंडर की बोली 7.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी, उसे रद्द कर अंततः 3.20 करोड़ रुपये में क्यों आवंटित किया गया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी ने अपने पद को कमीशन से जोड़ लिया है.

मरांडी ने नगर आयुक्त के पिछले कार्यकाल के दौरान विभिन्न विभागों में रही भूमिका पर भी सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त को मलाइदार पोस्टिंग और राजनीतिक तुष्टिकरण के चक्कर में जनता को प्रताड़ित करना बंद करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >