रिम्स डेंटल कॉलेज में शुरू होगी एमडीएस की पढ़ाई, 27 सीटों को मिली मंजूरी

रिम्स डेंटल कॉलेज को इसी शैक्षणिक सत्र से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की 27 सीटों पर नामांकन की मंजूरी मिल गई है. इससे अब राज्य के डेंटल विद्यार्थियों को पीजी की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

मुख्य संवाददाता, रांची

झारखंड के डेंटल विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब राज्य में ही मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की पढ़ाई का रास्ता खुल गया है. रिम्स डेंटल कॉलेज को इसी शैक्षणिक सत्र से एमडीएस की 27 सीटों पर नामांकन की मंजूरी मिल गई है. इससे अब बीडीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को एमडीएस के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

जानकारी के अनुसार, 27 सीटों का आवंटन राष्ट्रीय (ऑल इंडिया) कोटा और राज्य कोटा के बीच लगभग बराबर होगा. संभावना है कि 13 सीटें राष्ट्रीय कोटा और 14 सीटें राज्य कोटा के लिए होंगी. हालांकि, अंतिम स्थिति सीट मैट्रिक्स जारी होने के बाद स्पष्ट होगी.

डीसीआई ने भेजा अनुमति पत्र

डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) ने रिम्स डेंटल कॉलेज को एमडीएस पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति संबंधी पत्र भेज दिया है. साथ ही निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश भी दिया है. डीसीआई ने स्पष्ट किया है कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसकी टीम दोबारा निरीक्षण करेगी और संस्थान में आवश्यक मानकों की समीक्षा करेगी.

स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति प्रमुख चुनौती

निरीक्षण के दौरान जिन कमियों की ओर ध्यान दिलाया गया था, उनमें डेंटल कॉलेज में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति प्रमुख है. इस संबंध में रिम्स प्रबंधन ने डीसीआई को बताया है कि नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें...

JPSC Students Protest: रांची में लंबा खिंचेगा आंदोलन, छात्रों को मिल गया नया मंच

साइबर ठगों के निशाने पर लोहरदगा डीसी, फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर भेजे जा रहे भ्रामक संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >