रांची. श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति महात्मा गांधी क्लब, हुंडरू का पुनर्गठन किया गया. समिति के पुनर्गठन को लेकर कृष्णा गोप की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी पुरानी पूजा कमेटी ही बहाल रहेगी.
समिति में सुरेश गोप, अरुण गोप को मुख्य संरक्षक तथा करुण गोप, कमल झा, पुष्पा तिर्की, लक्ष्मण गोप, अजय वर्मा और गणेश गोप को संरक्षक बनाया गया है. मनोहर साहू को अध्यक्ष, संतोष गोप को कार्यकारी अध्यक्ष तथा आनंद गोप, कुलदीप गोप, बबलू गोप, जितेंद्र नायक, मुकेश यादव, विदेशी गोप और विजय चौबे को उपाध्यक्ष बनाया गया.
छोटेलाल गोप कोषाध्यक्ष तथा सुदीप गोप को सह कोषाध्यक्ष होंगे. राजेश कच्छप को प्रमुख महासचिव और कृष्ण यादव, प्रकाश टोप्पो, दिनेश गोप, शंभू (बबलू) गोप, कृष्ण गोप, धनेश्वर साहू और महावीर गोप को महासचिव बनाया गया. बजरंग ठाकुर को सचिव बनाया गया है. सचिव मंडली में बजरंग मंटू गोप, दशरथ लोहार, संतोष ठाकुर, राजा साव, अशोक गोप, राजू साहू, राणा साव, रिंकू कुजूर, देव प्रसाद यादव, रंजीत गोप और अर्जुन गोप शामिल हैं.
पंडाल और पूजा प्रभारी के रूप में आर्यन गोप, राज गोप, मोनू गोप, अभिषेक गोप, धनेश्वर गोप, आशीष गोप, रोशन साहू, आयुष कुमार यादव, अंकित गोप और आदित्य गोप को जिम्मेदारी दी गयी है. विकास गोप को मीडिया एवं प्रचार प्रभारी बनाया गया. इसके अलावा 21 कार्यकारी सदस्यों का भी गठन किया गया.
