झारखंड की 2 लाख महिलाओं को अभी नहीं मिलेगी मंईयां योजना की राशि, उन्हें करना होगा ये काम

Maiya Samman Yojana: झारखंड की दो लाख महिलाओं की राशि डाटा मिस मैच होने के कारण अभी होल्ड पर रख दी गयी है. जबकि 16 लाख महिलाओं की राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

रांची, सुनील कुमार झा: झारखंड में मंईयां योजना के लगभग दो लाख लाभुकों का डाटा मिसमैच होने से फिलहाल राशि ट्रांसफर नहीं हो पायी है. 16 लाख लाभुकों को राशि दी जा रही है, क्योंकि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, लेकिन सत्यापन में उनके द्वारा दी गयी अन्य जानकारी सही मिली है. इनकी राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

महिला, बाल विकास विभाग दे चुका है रांशि ट्रांसफर करने का निर्देश

जिन लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें मार्च तक की राशि देने का निर्णय लिया गया है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में 26 मार्च को जिलों को पत्र भी भेजा था. इसमें राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप ऐसे लाभुकों को राशि ट्रांसफर करने का निर्देश दिया गया था.

Also Read: ACB Trap: रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, नामकुम थाने का दारोगा चंद्रदीप प्रसाद 30 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट

प्रखंड स्तर पर लाभुकों का हो रहा भौतिक सत्यापन

विभिन्न जिलों में प्रखंड स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है. इसके अलावा लाभुकों द्वारा जमा किये गये कागजात का भी सत्यापन किया जा रहा है. राज्यभर में सत्यापन के दौरान लगभग दो लाख ऐसे लाभुक मिले हैं, जिनके द्वारा जमा किये गये कागजात की जानकारी आपस में एक दूसरे से मेल नहीं खा रही है. इस कारण ऐसे लाभुकों की राशि फिलहाल होल्ड पर है. इनके द्वारा कागजात में आवश्यक सुधार कराने के बाद ही उन्हें राशि ट्रांसफर की जायेगी.

54 लाख से अधिक लाभुकों को जनवरी से मार्च तक की राशि

राज्य में दिसंबर तक 56.61 लाख महिलाओं को योजना की राशि दी गयी थी. इसके बाद मार्च में होली से पहले 38.34 लाख महिलाओं को जनवरी से मार्च तक की राशि दी गयी थी.

Also Read: Dream 11: करोड़पति दर्जी भर रहा सपनों की उड़ान, खपरैल मकान से फ्लैट में होगा शिफ्ट, 49 रुपए से चमकी है किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >