LPG Crisis: ईरान-अमेरिका/इजरायल युद्ध के कारण भारत में एलपीजी की आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है. अफवाहों से डर कर लोग पैनिक बुकिंग कराने लगे हैं, जिससे गैस एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है. आइओसीएल के अधिकारी के अनुसार मार्च महीने में जितनी आम ग्राहकों ने रसोई गैस के लिए बुकिंग करायी है, उतनी पहले कभी नहीं हुई. स्थिति यह हो गयी है कि सामान्य दिनों में जहां रोजाना का बुकिंग बैकलॉग 600 रहता था, वह मौजूदा समय में बढ़कर 1200 हो गया है. बुकिंग के बाद सिलिंडर की डिलीवरी में भी पांच से सात दिन लग रहे हैं, जबकि पहले बुकिंग वाले दिन ही डिलीवरी हो जाती थी.
रांची में हो रही समस्या को ऐसे समझें
- बिना डीएससी नंबर गैस सिलिंडर नहीं देने का है निर्देश, कई उपभोक्ता नहीं ले पा रहे हैं सिलिंडर.
- एक सिलिंडर लेने के 25 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग स्वीकार की जा रही है.
- सामान्य दिनों में जहां रोजाना का बुकिंग बैकलॉग 600 रहता था, वह फिलहाल बढ़कर 1200 हो गया है.
- सामान्य दिनों में रोजाना करीब 10 हजार घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति होती थी, अभी यह बढ़कर 12 हजार हो गयी है.
आइओसीएल अधिकारी क्या बोले
- मार्च महीने में जितनी बुकिंग हुई है, उतनी पहले कभी नहीं हुई.
- आपूर्ति लगातार जारी है, एक-दो दिनों में सामान्य हो जायेगी स्थिति.
रांची का हाल : अफवाहों के चलते हो रही पैनिक बुकिंग, इससे बढ़ा लोड
राजधानी रांची में उपभोक्ता बड़ी संख्या में एक साथ बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं. इससे गैस एजेंसियों पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है. एजेंसी संचालकों का कहना है कि आदेश दिया गया है कि बिना डीएससी (डिलीवरी कंफर्मेशन कोड) नंबर के किसी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर नहीं दें. इसके अलावा एक सिलिंडर लेने के 25 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग स्वीकार की जायेगी. इधर, नाम नहीं छापने की शर्त पर आइओसीएल अधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है. सामान्य दिनों में रोजाना करीब 10 हजार घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति होती थी, जो मार्च महीने में बढ़कर 12 हजार हो गयी है. युद्ध से जुड़ी अफवाहों के कारण लोगों में अनावश्यक चिंता फैल गयी, जिस कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने गैस की बुकिंग करा दी. मार्च महीने में जितनी बुकिंग हुई है, उतनी पहले कभी नहीं हुई. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि एलपीजी की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और आपूर्ति लगातार जारी है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगले दो-तीन दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जायेगी और बुकिंग का आंकड़ा भी सामान्य स्तर पर लौट आयेगा.
बुकिंग में भी हो रही समस्या, उपभोक्ता परेशान
मंगलवार को गैस सिलिंडर बुकिंग कराने में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी. इंडेन के डीसीसी नंबर पर बुकिंग नहीं होने से लोग परेशान रहे. हालांकि इंडेन के 8454955555 नंबर पर बुकिंग जारी रही. वहीं एचपी के 9493602222 और भारत पेट्रोलियम के 1800224344 नंबर पर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रही.
ये भी पढ़ें…
LPG Crisis: रांची में LPG को लेकर हंगामा! बुकिंग बंद, डिलीवरी गायब; लोग परेशान
झारखंड के 3 यूनिवर्सिटी को मिल गए कुलपति, राज्यपाल संतोष गंगवार ने लगाई मुहर
