केडीएच फुटबॉल मैदान कीचड़ में तब्दील

केडीएच माइनस काॅलोनी का शान समझा जानेवाला खेल मैदान सीसीएल प्रबंधन की लापरवाही से कीचड़मय हो गया है

डकरा.

केडीएच माइनस काॅलोनी का शान समझा जानेवाला खेल मैदान सीसीएल प्रबंधन की लापरवाही से कीचड़मय हो गया है. पिछले कई महीनों से पूरा खेल मैदान में कीचड़ हो गया है. अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ी और माॅर्निंग-इवनिंग वाॅकर लोगों से पूछते हैं कि क्या इस दुर्दशा से आप लोगों को खराब नहीं लगता है? काॅलोनी में रहनेवाले और कोल इंडिया स्तर पर कंपनी को कई पदक दिलाने वाले रामजतन गंझू ने बताया कि मैदान के मुख्य द्वार से गुजरा पाइपलाइन महीनों से फटा हुआ है. जिसका पानी बहकर मैदान में जा रहा है. जिससे पूरे मैदान की स्थिति कीचड़मय हो गयी है. कई बार सीसीएल के संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी. फटी पाइपलाइन को ठीक कराने की मांग की गयी है. लेकिन प्रबंधन कोई ध्यान नहीं देता है. बताते चलें कि कोयलांचल का एकमात्र रैंबो क्लब झारखंड सरकार से पंजीकृत क्लब है. यह मैदान रैंबो क्लब का है और प्रत्येक वर्ष अगस्त महीने में यहां क्षेत्र का सबसे बड़ा फुटबॉल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है.

06 डकरा 02, खेल मैदान का मुख्य द्वार कीचड़ में

तब्दील

.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >