मुंबई जाने से पहले कल्पना सोरेन का ट्वीट- हेमंत से सप्ताह में एक दिन कुछ समय के लिए मिल पाती हूं

कल्पना मुर्मू सोरेन लिखती हैं कि बाबा और मां के स्वास्थ्य को लेकर वो चिंतित रहते हैं. वो राज्य की जानकारी लेने के साथ-साथ बच्चों के बारे में भी पूछते हैं.

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचीं कल्पना सोरेन ने इससे पहले एक लंबा ट्वीट किया. सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी ने एक पोस्ट डाला, जिसमें कहा कि हेमंत जी को कारावास में रहते 45 दिन से अधिक हो गये. सप्ताह में एक दिन मात्र कुछ समय के लिए ही उनसे मिलना हो पाता है.

बाबा और मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं हेमंत सोरेन

कल्पना मुर्मू सोरेन लिखती हैं कि बाबा और मां के स्वास्थ्य को लेकर वो चिंतित रहते हैं. वो राज्य की जानकारी लेने के साथ-साथ बच्चों के बारे में भी पूछते हैं. राज्यवासियों के प्रति हेमंत जी का प्रेम और समर्पण ही मुझे शक्ति देता रहता है. इस अन्यायपूर्ण कारावास में भी वह मुस्कुरा कर कहते हैं कि तुम एक मां हो, सब संभाल लोगी.

कल्पना को कैदियों की समस्या के बारे में बताते हैं हेमंत

कल्पना ने यह भी लिखा है कि हर सप्ताह मिलने के क्रम में वो जेल में बंद गरीब और असहाय कैदियों की समस्याओं के बारे में बताते रहते हैं. उन्हें कैसे न्याय मिले, सोचते हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही हेमंत जी ने महिला सिपाहियों की सहूलियत को लेकर सरकार तक अनुरोध भी पहुंचाया है.

जेल में आदिवासी, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक अधिक

श्रीमती सोरेन ने लिखा है कि झारखंड समेत देश के जेलों में बंद कैदियों की संख्या में सबसे ज्यादा आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं. अधिकांश मामलों में वंचित समाज के लोग मामूली अपराधों में, तो कई बार सिर्फ जमानत की छोटी से छोटी राशि ना भर पाने की असमर्थता के कारण जेल में रहने को मजबूर रहते हैं.

Also Read : कल्पना सोरेन की राजनीति में एंट्री : सेना के कैप्टन की बेटी, शिबू सोरेन की बहू ने की है एमटेक-एमबीए की पढ़ाई

हाथी उड़ाने वाले लोकतंत्र की हत्या की साजिश रचने में व्यस्त

उन्होंने लिखा कि मुझे याद है, खुद मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत जी ने कुछ ऐसे कैदियों को रिहा करने का निर्देश भी दिया था. आज हाथी उड़ाने वाले लोग सिर्फ पूंजीपतियों द्वारा दिये इलेक्टोरल बॉन्ड और अन्य चंदों की मदद से लोकतंत्र की हत्या की साजिश रचने में व्यस्त हैं. इन्हें आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग से कोई मतलब नहीं.

सीएम, कल्पना और सुप्रियो आज जायेंगे मुंबई

बता दें कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ कल्पना सोरेन और झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य रविवार को मुंबई पहुंचे. मुंबई में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन समारोह में तीनों शामिल हुए. लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर भी मुंबई में ही चर्चा हो सकती है. सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के तीनों वरिष्ठ नेता रांची लौटेंगे. इसके बाद झारखंड में सीटों व प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी.

Also Read : Kalpana Soren: ‘हेमंत जी ने हमेशा संघर्ष से लड़ना सीखा है, झुकना नहीं’ सोशल मीडिया पर बोलीं पूर्व सीएम की पत्नी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >