रांची, जमशेदपुर और डालटनगंज में कैसा रहेगा कल का मौसम, कहां होगी बारिश, कहां गिरेगा ठनका?

Kal Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर और पलामू के डालटनगंज में कैसा रहेगा कल कल का मौसम. कहां होगी बारिश? कहां गिर सकता है ठनका? किस शहर का कल कितना रहेगा तापमान. मौसम विभाग ने आज ही यानी रविवार को सोमवार 5 मई के मौसम की जानकारी दे दी है. पलामू के डालटनगंज के मौसम पूर्वानुमान पर नजर डालेंगे, तो पायेंगे कि सोमवार को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. यहां बारिश या ठनका गिरने के आसार व्यक्त नहीं किये गये हैं.

Kal Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर और पलामू के डालटनगंज में कैसा रहेगा कल कल का मौसम. कहां होगी बारिश? कहां गिर सकता है ठनका? किस शहर का कल कितना रहेगा तापमान. मौसम विभाग ने आज ही यानी रविवार को सोमवार 5 मई के मौसम की जानकारी दे दी है.

रांची में कल ठनका गिरने के आसार

मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को रांची में बादल छाये रहे. कुछ जगहों पर बारिश हुई, कहीं ठनका गिरा. जमशेदपुर और डालटनगंज का भी मौसम ऐसा ही रहा. मौसम विभाग ने कहा है कि अगर बात 5 मई के मौसम की करें, तो रांची में आसमान में बादल छाये रहेंगे. ठनका गिरने के भी आसार हैं. रांची का अधिकतम तापमान कल 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

जमशेदपुर में छाये रहेंगे आंशिक बादल, होगी बारिश

जमशेदपुर के मौसम की बात करें, तो रविवार को आंशिक बादल छाये रहे. बारिश और ठनका गिरने के भी आसार हैं. कल के मौसम की बात करें, तो जमशेदपुर में आसमान में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर ठनका भी गिर सकते हैं. यहां कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डालटनगंज का उच्चतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान

पलामू के डालटनगंज के मौसम पूर्वानुमान पर नजर डालेंगे, तो पायेंगे कि सोमवार को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. यहां बारिश या ठनका गिरने के आसार व्यक्त नहीं किये गये हैं. हालांकि, रविवार के बारे में कहा गया है कि आंशिक बादल छाये रहेंगे. वर्षा और वज्रपात होने के भी आसार हैं. डालटनगंज में कल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 4 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर

Transfer-Posting: रांची के कई पुलिस निरीक्षकों का तबादला, कांके थाना प्रभारी हटाये गये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >