17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, कहां-कितनी हुई बारिश

Kal Ka Mausam: विश्वकर्मा पूजा के दिन 17 सितंबर को झारखंड के कई जिलों में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम केंद्र रांची के उप-प्रमुख ने बताया है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन राजधानी रांची में 2 बार या उससे अधिक बार वर्षा होने की संभावना है. राज्य में कई जगहों पर गरज के साथ वर्षा और वज्रपात भी होने की संभावना है.

Kal Ka Mausam: विश्वकर्मा पूजा के दिन झारखंड का मौसम कैसा रहेगा, इसका पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी कर दिया है. यह भी बताया है कि किन-किन जिलों में वर्षा होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने 17 सितंबर के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा है कि हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

Kal Ka Mausam: एक या दो बार रांची में हो सकती है वर्षा

राजधानी रांची में विश्वकर्मा पूजा के दिन दिन में दो बार या उससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है. साथ ही कहा गया है कि अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. बुधवार को रांची का उच्चतम पारा 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

मानसून सक्रिय, सबसे ज्यादा 79.2 मिमी वर्षा गुड़ाबांधा में

मौसम केंद्र रांची के उप-निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में मानसून सक्रिय है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी दर्ज की गयी. सबसे ज्यादा 79.2 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा में हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान जगन्नाथपुर में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वी झारखंड में सक्रिय है अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम वैज्ञानिक ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि राजस्थान से मानसून की वापसी हो गयी है. दक्षिणी-पश्चिमी मानसून अब बठिंडा, फतेहपुर, पिलानी, अजमेर, दौसा और भुज से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्वी बिहार में बना अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब पूर्वी झारखंड और उससे सटे इलाकों में समुद्र तल के ऊपर 1.5 से 3.1 किलोमीटर तक फैला है. इसके असर से झारखंड में कई दिनों तक वर्षा होने की संभावना है.

झारखंड में 20 फीसदी अधिक बरसा मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस मानसून के सीजन में (1 जून से 16 सितंबर 2025 तक) झारखंड में कुल 1113.9 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है. मानसून की इस अवधि में 927.9 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है. अब तक झारखंड में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में 7.1 मिलीमीटर की जगह 14.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यह सामान्य से 102 फीसदी अधिक है.

24 घंटे के दौरान कहां-कितनी बारिश हुई, यहां देखें

केंद्र का नामवर्षापात
गुड़ाबांधा79.2 मिलीमीटर
दुमका79.0 मिलीमीटर
महारो69.0 मिलीमीटर
धुड़की55.5 मिलीमीटर
नारायणपुर50.6 मिलीमीटर
करमाटांड़50.4 मिलीमीटर
पंचेत49.8 मिलीमीटर
मसानजोर48.0 मिलीमीटर
हिरणपुर45.8 मिलीमीटर
कालियासोल41.4 मिलीमीटर
बंदगांव40.0 मिलीमीटर
लोहरदगा38.5 मिलीमीटर
बोकारो थर्मल34.8 मिलीमीटर
नाला34.4 मिलीमीटर
पंचेत डीवीसी33.4 मिलीमीटर
हजारीबाग केवीके31.0 मिलीमीटर
भुरकुंडा31.0 मिलीमीटर
मैथन डीवीसी31.0 मिलीमीटर
रामगढ़ डीवीसी28.5 मिलीमीटर
फतेहपुर27.8 मिलीमीटर
Source : India Meteorological Center, Mausam Kendra Ranchi

इसे भी पढ़ें

एक दिन में 102 फीसदी अधिक बरसा मानसून, कैसा रहेगा कल का मौसम

रांची में 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

रांची में 92.62 रुपए लीटर बिक रहा डीजल, आपके शहर में क्या है भाव, देखें पूरी लिस्ट

देवघर, चतरा समेत 5 जिलों को पेट्रोल की कीमतों पर राहत, बोकारो, जामताड़ा, पाकुड़ पर महंगाई की मार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >