Kal Ka Mausam: 2 जुलाई को समूचे झारखंड में होगी बारिश, इन 4 जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी

Kal Ka Mausam: झारखंड में अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग ने बताया है कि कल यानी 2 जुलाई को समूचे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार और चतरा जिले में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने इन चारों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Kal Ka Mausam: बुधवार 2 जुलाई को समूचे झारखंड में वर्षा होगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. साथ ही कहा है कि झारखंड के 4 जिलों में भारी बारिश होगी. इन चारों जिलों के लिए मौसम केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही लोगों से कहा है कि वे सावधान और सतर्क रहें.

चतरा, लातेहार, हजारीबाग और रामगढ़ के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इन इलाकों में चतरा, लातेहार, हजारीबाग और रामगढ़ जिले आते हैं. इन चारों जिलों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

झारखंड में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात संभव

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. राज्य में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 2 जुलाई को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची के कांके में 110.2 मिलीमीटर हुई वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मानसून पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय रहा. राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक 110.2 मिलीमीटर वर्षा राजधानी रांची के कांके में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.1 डिग्री पाकुड़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें

साहिबगंज में अवैध खनन करने वालों से बोरियो के उप-प्रमुख को जान का खतरा, पीएम को लिखी चिट्ठी

Jharkhand Weather Today: गढ़वा, पलामू समेत झारखंड के 5 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD का येलो अलर्ट

हूल दिवस से पहले आदिवासियों पर ‘पुलिस कार्रवाई’ के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर भाजपा का प्रदर्शन

शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना, रजरप्पा मंदिर में झामुमो ने किया हवन-यज्ञ

Jharkhand Crime News: देशी राइफल के साथ अपराधी गिरफ्तार, टीएसपीसी उग्रवादी समेत 3 फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >