Kal Ka Mausam: झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिलों की लिस्ट यहां देखें

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कहा है कि 4 जिलों में 6 जुलाई 2025 रविवार सुबह साढ़े 8 बजे से 7 जुलाई 2025 सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे के बीच मूसलाधार बारिश होगी. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में भी इस दौरान भारी बारिश होगी.

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 6 जुलाई 2025 (रविवार) को झारखंड के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने शनिवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

Kal Ka Mausam: 6 से 7 जुलाई के बीच होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में रविवार सुबह साढ़े 8 बजे से सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे के बीच मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश का अनुमान है.

चक्रवाती हवाओं की वजह से होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि चक्रवाती हवाओं और मौसम संबंधी अन्य गतिविधियों के कारण रविवार को झारखंड के दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

इन 7 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

उन्होंने बताया कि 7 जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में भी शनिवार 5 जुलाई 2025 को भारी बारिश होने का अनुमान है. अधिकारी ने कहा कि झारखंड में एक जून से 4 जुलाई के बीच 71 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हो चुकी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में अब तक 404 मिलीमीटर हुई वर्षा

इस अवधि में झारखंड में 236.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 404 मिलीमीटर बारिश हुई है. अधिकारी ने बताया कि रांची जिले में सबसे अधिक 164 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गयी है. वहीं, लातेहार जिले में 153 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई है.

देवघर, गोड्डा में अब भी सामान्य से कम बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि हालांकि, देवघर और गोड्डा में अब भी कम सामान्य से कम बारिश हुई है. इन दोनों जिलों में सामान्य से क्रमशः 35 प्रतिशत और 27 प्रतिशत कम वर्षा हुई है.

इसे भी पढ़ें

Gumla News: टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा की सड़क हादसे में मौत, मंदिर में पूजा-पाठ स्थगित

Shravani Mela 2025: देवघर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रावणी मेले में बढ़ेगी वीआईपी, वीवीआईपी की परेशानी

केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को बुलायी कांग्रेस विधायकों की बैठक, क्या है मामला?

Muharram Flag March: मुहर्रम से पहले झारखंड की सड़कों पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >