Kal Ka Mausam: रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ, बंगाल में चक्रवात, झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून ट्रफ झारखंड की राजधानी रांची से गुजर रहा है. इसका असर झारखंड के कई जिलों पर देखने को मिलेगा. राज्य के 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. कहा है कि इन 8 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात की भी संभावना है. आपके जिले में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आज ही जान लें.

Kal Ka Mausam: झारखंड में लगातार मानसून सक्रिय है. कई जिलों में सामान्य से बहुत अधिक वर्षा हो चुकी है. पूरे झारखंड में मानसून के सीजन में होने वाली बारिश की तुलना में अब तक 50 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. बारिश का यह दौर थमेगा या जारी रहेगा. मौसम विभाग ने आज ही बता दिया है कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है.

1 अगस्त को उत्तरी-मध्य एवं उत्तर-पूर्वी भागों में भारी वर्षा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि 1 अगस्त 2025 शुक्रवार को झारखंड के उत्तरी-मध्य एवं उत्तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना. जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, उनमें हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका शामिल हैं.

8 जिलों में गरज और तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात की आशंका

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि उपरोक्त 8 जिलों में से कुछ जगहों पर मेघ गरजेंगे. तेज हवाओं के साथ वर्षा और वज्रपात होने की भी संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. इसलिए इन जिलों के लोग सावधान और सतर्क रहें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kal Ka Mausam: रांची से गुजर रहा है मानसून

उन्होंने बताया कि अगले 5 दिन तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं. उन्होंने कहा कि मानसून ट्रफ अभी राजधानी रांची से गुजर रहा है. वहीं, बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश में चक्रवात बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड में आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहेगी.

मानसून सीजन में 760.7 मिमी हुई बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आज यानी 31 जुलाई 2025 तक का मौसम विभाग का रिकॉर्ड बताता है कि मानसून के इस सीजन में अब तक 508.2 मिलीमीटर की बजाय 760.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है. यह सामान्य से 50 फीसदी अधिक है. यानी झारखंड में मानसून सामान्य से डेढ़ गुणा बरस चुका है. गोड्डा और पाकुड़ मात्र 2 ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश हुई है.

रांची में 1 अगस्त को होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी रांची में शुक्रवार 1 अगस्त 2025 को आसमान में बादल छाये रहेंगे. दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

झारखंड के 3 जिलों में अब तक हुई 1000 मिमी से अधिक वर्षा

उन्होंने बताया कि मानसून के इस सीजन में झारखंड के 3 जिलों में 1000 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है. रांची में 1051.7 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 1334.8 मिलीमीटर, सरायकेला-खरसावां जिले में 1012.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है. जिन जिलों में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है, उसमें चाईबासा, डालटनगंज और बोकारो थर्मल भी शामिल हैं. चाईबासा में 929.9 मिलीमीटर, डालटनगंज में 869.8 मिलीमीटर और बोकारो थर्मल में 802.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है.

झारखंड में सक्रिय है मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सक्रिय रहा. कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हुई. सबसे अधिक 140 मिलीमीटर वर्षा धनबाद जिले के पुटकी में हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.5 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.

इसे भी पढ़ें

रांची से 10 लाख रुपये फिरौती के लिए छात्रा का अपहरण, रामगढ़ के कुजू से बरामद, पांच गिरफ्तार

PHOTOS: मत्स्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा झारखंड, 4.10 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देवघर और रांची में रहेंगी, कल आइआइटी-आइएसएम धनबाद जायेंगी

मौसम विभाग की चेतावनी, झारखंड के इन 3 जिलों में होगी भारी बारिश, रहें सतर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >