मानसून फिर सक्रिय, राजमहल में 63.2 मिमी वर्षा, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: झारखंड में कई दिनों तक कमजोर रहने के बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है. साहिबगंज जिले के राजमहल समेत कई जिलों में अच्छी-खासी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने 19 अगस्त के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. यह भी बताया है कि रांची का मौसम कैसा रहने वाला है. झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम, आज ही जान लें.

Kal Ka Mausam: झारखंड में कुछ दिनों तक कमजोर रहने के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. इसकी वजह से साहिबगंज जिले के राजमहल में 63.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. झारखंड में कल भी यानी मंगलवार 19 अगस्त 2025 को कई जिलों में वर्षा होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने सोमवार को येलो अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है. कहा है कि मंगलवार को झारखंड के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ वर्षा-वज्रपात की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में 35.9 डिग्री

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सक्रिय रहा. अनेक जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई सबसे अधिक 63.2 मिलीमीटर वर्षा साहिबगंज जिले के राजमहल में हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.9 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.

झारखंड के 17 वेदर स्टेशनों पर 13 मिमी से अधिक हुई वर्षा

राजमहल के अलावा चाकुलिया, मुसाबनी, नावाडीह में भी अच्छी खासी बारिश हुई. हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान जितनी वर्षा होनी चाहिए, उससे 52 फीसदी कम वर्षा हुई. झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 5.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षापात 11.5 मिलीमीटर से आधे से भी कम है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में 28 फीसदी अधिक बरसा मानसून

झारखंड में हालांकि, अब तक मानसून के सीजन में 28 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. राज्य में 1 जून 2025 से 18 जून 2025 तक 689.8 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है, लेकिन अब तक 883.4 मिलीमीटर वर्षा झारखंड में हो चुकी है, जो सामान्य से 28 फीसदी अधिक है.

इन जिलों में 1000 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई

राजधानी रांची में इस मानसून 1203.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 54 फीसदी से अधिक है. सरायकेला-खरसावां, लातेहार, खूंटी, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद में 1000 मिलीमीटर से 1500 मिलीमीटर के बीच वर्षा हुई है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Weather Alert: कमजोर पड़ा मानसून, फिर भी झारखंड में 23 अगस्त तक होती रहेगी वर्षा

Kal Ka Mausam: 19 अगस्त को रांची में होगी 2 बार वर्षा

मौसम विभाग ने बताया है कि 19 अगस्त 2025 को रांची के आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

24 घंटे में झारखंड में कहां-कितनी वर्षा हुई

  • राजमहल – 63.2 मिलीमीटर
  • चाकुलिया – 46.6 मिलीमीटर
  • मुसाबनी – 38.6 मिलीमीटर
  • नावाडीह – 37.0 मिलीमीटर
  • धालभूमगढ़ – 36.4 मिलीमीटर
  • तिलैया -26.8 मिलीमीटर
  • गोड्डा केवीके – 25.0 मिलीमीटर
  • मैथन डीवीसी – 20.2 मिलीमीटर
  • मैथन – 17.6 मिलीमीटर
  • कोनार डीवीसी – 17.2 मिलीमीटर
  • नंदाडीह – 15.0 मिलीमीटर
  • कोनार – 14.8 मिलीमीटर
  • चैनपुर – 14.5 मिलीमीटर
  • मझगांव – 14.2 मिलीमीटर
  • तोपचांची – 13.6 मिलीमीटर
  • गोविंदपुर डीवीसी – 13.2 मिलीमीटर
  • बंदगांव 13.0 मिलीमीटर

इसे भी पढ़ें

चाची का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, चाचा ने कर दी हत्या, 3 गिरफ्तार

Jharkhand Weather Alert: कमजोर पड़ा मानसून, फिर भी झारखंड में 23 अगस्त तक होती रहेगी वर्षा

झारखंड में आवासीय विद्यालय के छात्रावास में आग, बाल-बाल बची 25 लड़कियां

दामोदर की लहरों में हेमंत सोरेन के आंसू, रजरप्पा में 17 को दिशोम गुरु का अस्थि विसर्जन करते हुए भावुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >