रांची. डिबडीह स्थित जेके सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, झारखंड का आठवां त्रैवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में एसोसिएशन की गतिविधियों, उपलब्धियों, रिपोर्ट और लेखा-जोखा पर चर्चा की गयी. इसके अलावा अधिकारियों से जुड़े मुद्दों और बैंकिंग क्षेत्र में आ रही बदलती चुनौतियों पर विचार-विमर्श हुआ.
चुनाव में प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया
सम्मेलन के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव भी कराया गया. अध्यक्ष पद के लिए उज्ज्वल प्रकाश लकड़ा और महासचिव पद के लिए ज्योत्स्नेश्वर पांडेय की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित किया. जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया.
सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के महासचिव उपेंद्र कुमार और चेयरमैन प्रिया रंजन कुमार समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.
