रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

रांची के बालकृष्ण स्कूल परिसर में ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति ने भूमि पूजन किया। इस वर्ष पंडाल का निर्माण हस्तशिल्प कला की थीम पर किया जा रहा है।

रांची. ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को बालकृष्ण स्कूल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन के साथ ही पूजा पंडाल के निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया. इस वर्ष समिति की ओर से हस्तशिल्प कला की थीम पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है.

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलखो और कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी उपस्थित रहे. समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दुर्गा पूजा की तैयारियों की शुरुआत की.

मौके पर समिति के संरक्षक प्रमोद लोहिया, श्याम नारायण दयाल, अध्यक्ष चंद्रभान खत्री, कार्यकारी अध्यक्ष अंकित गुप्ता, संयोजक दीपक कुमार पंकज, हेमंत पोद्दार, उपाध्यक्ष रवींद्र सैनी, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार, महासचिव राजकुमार गुप्ता, सचिव प्रखर लोहिया, मंत्री मनोज बक्सरिया, गौतम वर्मा, पूजा प्रभारी आशीष घोष, वेद प्रकाश सिंह, सागर कुमार, निखिल गोयल, विक्रांत पांडेय, नंद किशोर चंदेल, मयंक गिरि, आदित्य कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munna Kumar Singh

मुन्ना कुमार सिंह हिंदी पत्रकारिता (प्रिंट) के अनुभवी संपादकीय पेशेवर हैं. उन्हें पत्रकारिता, कॉपी एडिटिंग, पेज प्लानिंग और न्यूजरूम संचालन का 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे प्रभात खबर, रांची में सीनियर सब एडिटर और सिटी लाइफ पेज के प्रभारी हैं. उनकी जिम्मेदारियों में पेज प्लानिंग, कंटेंट प्राथमिकता, स्टोरी प्लेसमेंट, रिपोर्टर व फोटोग्राफर टीम के साथ समन्वय और समयबद्ध प्रकाशन सुनिश्चित करना शामिल है. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत सनमार्ग से बतौर स्ट्रिंगर की और बाद में हिंदुस्तान व दैनिक भास्कर जैसे समाचार संस्थानों में विभिन्न संपादकीय भूमिकाओं में कार्य किया. दैनिक भास्कर, रांची में उन्होंने धर्म-समाज-संस्था और रांची-आसपास जैसे पेजों की स्वतंत्र जिम्मेदारी संभाली. उनकी प्रमुख विशेषज्ञताओं में कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन लेखन, पेज प्लानिंग, कंटेंट क्वालिटी और डेडलाइन मैनेजमेंट शामिल है. उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >