JSSC इंटरमीडिएट संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की तिथियों में बदलाव, जानें नई डेट

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. 326 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए संशोधित आवेदन शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में संशोधन किया है. पहले यह आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से 19 अगस्त तक निर्धारित थी, लेकिन ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में सुधार (सिस्टम अपग्रेडेशन) के कारण नई तिथियां जारी की गई हैं. जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब अभ्यर्थी 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

यह है नया शेड्यूल

प्रक्रियानई तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू5 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि4 सितंबर 2026 (मध्यरात्रि)
शुल्क भुगतान, फोटो-हस्ताक्षर अपलोड व प्रिंट5 सितंबर 2026 (मध्यरात्रि तक)
आवेदन में त्रुटि सुधार6 से 8 सितंबर 2026

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे संबंधित पद के लिए निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं.

इनमें शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा, आरक्षण श्रेणी, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता श्रेणी सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र शामिल हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी वैध दस्तावेज अभ्यर्थी के पास उपलब्ध होने चाहिए.

326 पदों पर होगी नियुक्ति

पदरिक्त पद
बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (स्वास्थ्य विभाग)62
वेटनरी/चिकित्सा सहायक (नगर विकास एवं आवास विभाग)27
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (स्वास्थ्य विभाग)137
कीट संग्रहकर्ता32
मत्स्यकी तकनीकी सहायक (मत्स्य निदेशालय)41
कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक (अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय)27
कुल पद326

इस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 326 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने और आवेदन पत्र भरते समय सभी सूचनाएं सावधानीपूर्वक दर्ज करने की अपील की है. आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 6 से 8 सितंबर तक उपलब्ध कराए जाने वाले सुधार लिंक के माध्यम से संशोधन किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें...

झारखंड के सदर अस्पतालों में PPP मोड की पैथोलॉजी सेवाएं होंगी बंद, सरकारी जांच को बढ़ावा

कई दशक से आतंक मचा रहा था मिसिर बेसरा, गिरफ्तारी से टूटी माओवाद की कमर, लाल आतंक का अंत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rana pratap

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >