जेपीएससी सिविल सेवा पीटी की बी सीरीज की प्रश्न संख्या 92 का विकल्प गलत दिया गया

गोमिया स्थित भारतीय विस्फोटक लिमिटेड से संबंधित प्रश्न पूछा गया था.

रांची. जेपीएससी सिविल सेवा पीटी 2024 के बी सीरीज के प्रश्न संख्या 92 में गोमिया (बोकारो) स्थित भारतीय विस्फोटक लिमिटेड से संबंधित प्रश्न पूछा गया था. जिसका उत्तर बताया गया वर्ष 1954, जबकि सही उत्तर 1958 होगा. इसका विकल्प जेपीएससी ने नहीं दिया है. राज्यसभा सदस्य डॉ रघुवीर सिंह द्वारा सदन में वर्ष 1957 में प्रश्न पूछा गया था कि बारूद फैक्टरी की स्थापना कब की जायेगी, इसके जवाब में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उपमंत्री सतीश चंद्रा द्वारा जवाब में बताया गया कि 1958 में इसकी स्थापना की जायेगी. वहीं जेपीएससी द्वारा दिये गये प्रश्न में चार विकल्प दिये गये हैं, जिसमें 1955, 1956, 1954 और 1951 शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >