झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस 14 जुलाई को लेंगे शपथ, आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस 13 जुलाई को रांची आयेंगे. एयरपोर्ट पर उनका विमान शाम 4:20 बजे उतरेगा. 14 जुलाई को राजभवन में वे शपथ लेंगे. इससे पूर्व सोमवार की सुबह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राजभवन से ओड़िशा के लिए रवाना होंगी. आज शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की.

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 10, 2021 1:21 PM

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस 13 जुलाई को रांची आयेंगे. एयरपोर्ट पर उनका विमान शाम 4:20 बजे उतरेगा. 14 जुलाई को राजभवन में वे शपथ लेंगे. इससे पूर्व सोमवार की सुबह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राजभवन से ओड़िशा के लिए रवाना होंगी. आज शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की.

दोनों राज्यपालों के कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने प्रोजेक्ट भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी नीरज सिन्हा के अलावा रांची रेंज के डीआइजी पंकज कंबोज, रांची के डीसी छवि रंजन व एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे. बैठक में मुख्य सचिव ने कार्यक्रम से संबंधित निर्देश दिये. हालांकि कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार देर शाम तक कोई आधिकारिक जानकारी संबंधित विभाग की ओर से साझा नहीं की गयी.

झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस 14 जुलाई को लेंगे शपथ, आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन 2
Also Read: Job 2021 : UCIL में थर्ड-फोर्थ ग्रेड में होगी बहाली, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने दिया ये आश्वासन

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के लिए रविवार को राजभवन में विदाई समारोह होगा. इससे पहले आज शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राजभवन से ओड़िशा के लिए रवाना होंगी.

Also Read: Jharkhand Crime News : झारखंड में बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या, फिर सुसाइड का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती

Posted By : Guru Swarup Mishra

Next Article

Exit mobile version