Jharkhand Weather Alert: झारखंड के 7 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के 5 जिलों में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. कहा गया है कि तेज हवाएं भी चलेंगी.

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के 7 जिलों में कुछ ही देर में वर्षा होने वाली है. मौसम विभाग ने इस संबंध में तात्कालिक चेतावनी जारी की है. सुबह सवा 6 बजे और 7 बजे जारी अलग-अलग चेतावनी में कहा गया है कि संताल परगना के 5 जिलों समेत 7 जिलों में अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

Jharkhand Weather: 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, संताल परगना के देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और जामताड़ा जिले के अलावा धनबाद और गिरिडीह जिले के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. बारिश के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर तक हो सकती है.

खराब मौसम में घर से न निकलने की मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी और सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है. मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित जगहों पर शरण लें. पेड़ के नीचे न रुकें. बिजली के खंभों से भी इस दौरान दूर रहें. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों में न जाएं. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

18 जिलों में चल रही है लू, तड़के इन जिलों में हुई हल्की बारिश

बता दें कि झारखंड के 18 जिलों में लू चल रही है. तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. भीषण गर्मी झेल रहे झारखंड के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है. देर रात 2:21 बजे भी मौसम विभाग ने एक येलो अलर्ट जारी किया था. इसमें संताल परगना के साहिबगंज, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ के अलावा कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां में वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी दी गई थी.

झारखंड में भीषण गर्मी से 23 लोगों की हो चुकी है मौत

ज्ञात हो कि गुरुवार (30 मई) को झारखंड में भीषण गर्मी की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई. कोल्हान प्रमंडल में 5 लोगों की मौत हो गई. कोल्हान में मरने वाले 5 लोगों में 3 सरायकेला-खरसावां जिले के थे. पलामू प्रमंडल में सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौत हुई है. चतरा, गढ़वा और गिरिडीह में गर्मी की वजह से हजारों चमगादड़ों की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather Forecast: प्रचंड गर्मी से 23 लोगों की मौत, झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

Weather: कोल्हान में सरायकेला सबसे गर्म, तापमान 46.3 डिग्री, लू लगने से 5 की मौत

Jharkhand Weather: 2 दिन की राहत और फिर HEAT WAVE की आफत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >