झारखंड में सक्रिय रहेगा मानसून ट्रफ, 15 सितंबर से भारी बारिश की चेतावनी, विश्वकर्मा पूजा पर कैसा रहेगा मौसम?

Jharkhand Weather: झारखंड में 15 से 17 सितंबर तक कई हिस्सों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. रांची में आकाश में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. विश्वकर्मा पूजा (17 सितंबर 2025) पर भी वज्रपात और बारिश का पूर्वानुमान है. रांची में 19 सितंबर तक बादल और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

Jharkhand Weather: रांची-बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय रहने के कारण 15 से 17 सितंबर तक झारखंड के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. मानसून ट्रफ के बिहार और झारखंड के इलाके में सक्रिय रहने की संभावना है. विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2025 पर भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची में 19 सितंबर 2025 तक बारिश के आसार हैं.

विश्वकर्मा पूजा पर भारी बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर 2025 को सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और धनबाद में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है. 16 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में, जबकि 17 सितंबर (विश्वकर्मा पूजा) को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय लोक अदालत: बिखरे परिवार में लौटी मुस्कान, गिले-शिकवे दूर कर दंपती ने बच्चे के साथ रहने का लिया संकल्प

19 सितंबर तक बारिश के आसार


राजधानी रांची में 19 सितंबर तक आकाश में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा में भी कई इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश चंदवारा (कोडरमा) में 71.5 मिमी दर्ज की गयी. शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई.

ये भी पढ़ें: रांची में धूमधाम से मनेगा पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया क्या होगा खास?

ये भी पढ़ें: रिम्स शासी परिषद की बैठक: प्राइवेट प्रैक्टिस पर होगी सख्त कार्रवाई, रिम्स को बनाएंगे बेहतरीन संस्थान, बोले मंत्री डॉ इरफान अंसारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >