Jharkhand Weather: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कल रात से ही लगातार झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार कल 24 सितंबर से मौसम और अधिक बिगड़ने वाला है. राज्य में दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है.

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है. राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कल सोमवार रात से ही झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश से राहत मिलने की संभावना काफी कम है. कल 24 सितंबर से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. 24 और 25 सितंबर को राज्य के दक्षिणी हिस्से में जोरदार बारिश की संभावना है.

24 घंटे के भीतर बिगड़ सकता है मौसम

उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. इस वजह से 24 घंटे के भीतर इसके और सक्रिय होने तथा इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं. इस स्थिति में 23 सितंबर को कोल्हान में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. वहीं 24 सितंबर को रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला में भारी बारिश हो सकती है. इन सभी जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. इसके अलावा राज्य के अन्य इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

पूरे राज्य में वज्रपात के साथ बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 25 सितंबर को पूरे राज्य में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती है. 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में फिर से निम्न दबाववाला क्षेत्र बनने के आसार है. इसकी दिशा दक्षिण ओडिशा से उत्तर आंध्रप्रदेश की ओर है. 26 सितंबर से झारखंड पर भी इसका असर दिख सकता है.

इसे भी पढ़ें

कक्षा 2 से 11वीं तक पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कहानी, तैयार हुआ सिलेबस

बिनोद बिहारी महतो : झारखंड आंदोलन के भीष्म पितामह, ‘पढ़ो और लड़ो’ के प्रणेता

जतरा टाना भगत की 137वीं जयंती: अहिंसा के अग्रदूत, आदिवासी क्रांति के प्रणेता थे जतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >