Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में कल भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात की भी संभावना, येलो अलर्ट जारी

रांची की बात करें तो राजधानी के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान बादल छाये रहेंगे.

रांची : झारखंड के कई जिलों में एक बार फिर भारी बारिश के आसार जताये गये हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात और मेघगर्जन होने की संभावना है. वहीं, राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है. बीते दो दिनों से कई जिलों में लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिली है.

इन जिलों में कल भारी बारिश की चेतावनी

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा के अलावा पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. वहीं रांची की बात करें तो राजधानी के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान बादल छाये रहेंगे. अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं.

राजधानी रांची के कई इलाकों में जलजमाव

राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. जिसमें मच्छर पनप रहे हैं. वहीं राहगारों को आने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. डैम, नदियों और तलाबों के जलस्तर में कमी नहीं आयी है.

एक-दो दिनों में फिर सक्रिय होगा मॉनसून

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को झारखंड के कई इलाकों में मॉनसून कमजोर रहा. कुछेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. मौसम केंद्र का अनुमान है कि एक-दो दिनों में फिर मॉनसून सक्रिय होगा. वहीं, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश खरसावां जिले में हुई. जहां करीब 36 मिमी के आसपास बारिश हुई. शेष जिलों में हल्की बारिश हुई.

धनबाद में दिन भर छाये रहे बादल

धनबाद में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे. बादलों के बीच धूप भी खिली. गर्मी भी थी, वहीं दोपहर में थोड़ी देर बारिश होने से उमस बढ़ गयी. इसके बाद शाम करीब 4.30 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई. करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया. कई जगह लोगों के घरों में पानी घुसने से परेशानी हुई, तो कहीं दुकान में पानी भर गया. वहीं सड़कों पर जल जमाव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

Also Read: Jharkhand Weather: कोल्हान समेत झारखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >